Friday, October 21, 2016

जानते हैं मरने के बाद शरीर कैसे काम करता है


जानते हैं मरने के बाद शरीर कैसे काम करता है


आज तक मौत के बाद का रहस्य कोई नही जान पाया। दिल की धड़कन रुकने के बाद इंसान की शरीर के साथ क्या होता है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मौत के बाद मृत शरीर में आने वाले 8 बदलाव के बारे में। जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएगे...

मरने के बाद बदलने लगता है शरीर का रंग

मरने के बाद मृत शरीर का रंग बदलने लगता है। और खून के रुकने के कारण शरीर का रंग नीला पड़ने लगता है और हीमोग्लोबिन का लेवल कम होने कारण शरीर का रंग पीला पड़ने लगता है।

शव की महक कीड़े और मक्खियों को आकर्षित करती है

फंगस और बैक्टीरिया के अलवा कई तरह के जीव जैसे- मक्खियाँ और चीटीं शरीर से निकलने वाली स्मेल से अट्रेक्ट होकर उसकी तरफ खिंची चली आती है।

बर्फ में शरीर कम सड़ने लगता है

इको-जोन्स में रखे जाने वाली मृत शरीर में सड़ने वाले बैक्टीरिया का ज्यादा असर नही पड़ता है। इसमे शरीर नैचुरली ममी में बदल जाती है। ऐसे कई मामले देखने को मिले है जो मृत शरीर बर्फ या नमक के रेगिस्तान में मिले थे उन शरीर को कुछ ज्यादा नुकसान नही पंहुचा था।

मरने के बाद आँख और जीभ बाहर आ जाती है

आपने सुना तो होगा ही कि मौत के बाद शरीर से आँखे बाहर निकल जाती है। मरने के बाद शरीर की इन्टेस्टाइन्स में बनने वाली गैस और अंदर सड़ रहे अंग के कारण ऐसा होता है। जीभ भी सूजन की वजह से मुहं से बाहर निकल जाती है।

कोफिन बर्थ प्रक्रिया क्या होती है

यह प्रक्रिया "कोफिन बर्थ" के नाम जानी जाती है। इसमें प्रेंगेंट महिला के मरने के बाद उसकी मृत शरीर अपने आप बच्चे की डिलीवरी करवाती है। शरीर में बनने वाली गैस बच्चे को माँ के पेट से बाहर की तरफ धकेलती है। दुनिया में कोफिन बर्थ के मामले बहुत कम देखने को मिले है। ज्यादतर इन मामलों में बच्चों की मौत हो जाती है 2007 में इंडिया में एक महिला ने मौत के बाद जिन्दा बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन जन्म के बाद बच्चा महिला की मृत शरीर से जुड़ा हुआ था।

पोस्टमॉर्टम करने के बाद मृत शरीर ऐसा हो जाता है

कई बार तो पोस्टमॉर्टम के दौरान मृत शरीर से आवाज भी निकलती है। मौत के बाद शरीर के अंदर मौजूद बैक्टीरिया गैस बनाते हैं जिसकी वजह से शरीर के वोकल मसल्स में खिंचाव आता है। इसी के कारण मृत शरीर से कराहने और चीखने की आवाजे आने लगती है।

मृत शरीर क्यों सुख जाता है

अगर मृत शरीर को ढंका ना जाए और न उसके ऊपर कपड़े हो तो इस हालत में मृत शरीर सुखकर सख्त हो जाती है।

मौत के बाद त्वचा ढीली क्यों पड़ जाती है

एक समय ऐसा आता है जब शरीर की त्वचा ढीली पड़ जाती हैं त्वचा, मांसपेशिया हड्डी से बिल्कुल अलग हो जाती है ऐसा जब होता है जब शरीर के अंदर गैस बनना बंद हो जाती है।

No comments: