Friday, January 2, 2015

हथेली की यह रेखाएं बताती हैं कैसे और कितने धनवान बनेंगे

palmistry money line हमारे हमारे आंख,नाक और दूसरे अंगों की तरह हथेली की रेखाओं का भी अर्थ है। समुद्रशास्त्र में हाथेली की रेखाओं,अंगों की बनावट और चेहरे के अनुसार व्यक्ति की खूबियों और कमियों का उल्लेख किया गया है। इसमें बताया गया है कि कौन सी रेखा आपको भाग्यशाली बनाती है। किन रेखाओं से आपकी आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलती है। आइये देखें आपकी हथेली में कौन सी रेखा आपके धन संपत्ति का हाल बताती है।
palmistry money line

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिनकी हथेली में जीवन रेखा गोल होती है। मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हो और उन पर त्रिकोण का चिन्ह बना हो ऐसी हस्तरेखा बड़ी ही शुभ होती है। ऐसे व्यक्ति को समय-समय पर अचानक धन का लाभ मिलता रहता है।
palmistry money line

जिन व्यक्तियों की हथेली में भाग्यरेखा मोटी से पतली होती चली जाए या फिर भाग्यरेखा हथेली के अंत स्थान यानी मणिबंध से शुरु होकर शनि पर्वत तक जाए तो यह इस बात का सूचक है कि व्यक्ति को व्यवसाय में खूब सफलता मिलेगी। ऐसा व्यक्ति व्यवसाय से खूब धन कमाता है।

palmistry money line

हस्तरेखा विज्ञान में कहा गया है कि जिनकी हथेली में जीवन रेखा गोल होती है और मस्तिष्क रेखा तथा भाग्य रेखाएं निर्दोष होती वह धनवान होते हैं। ऐसी रेखाओं के साथ जीवन रेखा से उदय होने वाली भाग्य रेखा कई भागों में बंटी हो यानी शाखायुक्त हो तब व्यक्ति अपार धन संपदा का मालिक होता है।

palmistry money line
जिन व्यक्तियों की हथेली भारी और चैड़ी होती है। उंगलियां कोमल और नरम होती होती है वह बहुत धनवान होते हैं। इन्हें धन की कभी कमी नहीं होती है। इनका कोई काम धन की कमी से रुकता नहीं है।
palmistry money line
जिनकी हथेली में शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के पास आकर दो या इससे अधिक रेखाएं आकर ठहरती हैं उन्हें एक नहीं बल्कि अनेक तरफ से धन और सुख मिलता है। शनि पर्वत अगर उठा हुआ हो और जीवन रेखा घुमावदार या गोल हो तब व्यक्ति बहुत ही धनवान और संपत्तिशाली होता है।
palmistry money line
मस्तिष्क रेखा टूटी हुई न हो या इसे कोई अन्य रेखा काटती नहीं हो यानी मष्तिष्क रेखा में कोई दोष नहीं हो। भाग्य रेखा की एक शाखा जीवन रेखा से निकलती हो और हाथ मांसल,गुलाबी हो तब यह संकेत है कि व्यक्ति खूब धनवान होगा। इनकी आय करोड़ों में होगी।

palmistry money line
जिन व्यक्तियों की उंगलियां सीधी और पतली होती है। हृदय रेखा सीधे बृहस्पति पर्वत यानी इंडेक्स फिंगर के नीचे आकर खत्म होती हो और भाग्य रेखा एक से अधिक होती ऐसे व्यक्ति धन संपत्ति के मामले में बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। यह नौकरी करें या व्यवसाय इनकी आमदनी करोड़ों में होती है।

palmistry money line
चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचे और इस पर कहीं त्रिभुज का चिन्ह बन रहा हो तब व्यक्ति की आय सामान्य रहती है। चन्द्र पर्वत से निकली हुई पतली रेखा अगर मस्तिष्क रेखा पर आकर ठहर जाए तो व्यक्ति भावुकता के कारण अपने भाग्य की हानि करता रहता है। ऐसे व्यक्ति की आय भी सामान्य रहती है।
palmistry money line
भाग्य रेखा मोटी से पतली हो या सीधे शनि पर्वत पर जाए, उंगलियां पतली और सीधी हों शनि व अन्य ग्रहों के स्थान हथेली में उत्तम हों और हाथ का रंग साफ हो तो तब व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता है और वह धनवान बन जाता है।


No comments: